लाइव न्यूज़ :

जबलपुर के विश्वविद्यालय ने तैयार किया मध्य प्रदेश की खेती का कृषि एटलस

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:15 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 31 जनवरी शासकीय जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने मध्य प्रदेश की खेती का कृषि एटलस तैयार किया है। इसमें फसलों और कृषि से जुड़े अन्य मदों के बारे में जिलेवार जानकारी प्रदर्शित की गई है जो कृषि नीति निर्धारकों, उद्योगों, व्यापारियों और शोधकर्ताओं की मदद कर सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस एटलस को 26 जनवरी को जारी किया गया है। यह देश में इस तरह की पहली एटलस है और इससे लोगों को एक नजर में राज्य के कृषि क्षेत्र के बारे में जानने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक एटलस का संकलन कृषि विभाग के डीन डॉ. धीरेंद्र खरे के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के 16 वैज्ञानिकों के दल ने किया है।

बिसेन ने बताया, ‘‘कृषि एटलस को दो भागों में प्रकाशित किया गया है। इसमें मध्य प्रदेश की प्रमुख अनाज फसलों के सांख्यिकीय आंकड़े तथा उनका विश्लेषण कर यह बताया गया है कि विभिन्न फसलों की उत्पादकता को बढ़ाने हेतु विशेष संभावित क्षेत्र कौन से हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसमें भौगोलिक एवं सांख्यिकीय आंकड़ों को प्रदेश के नक्शे पर कृषि आधारित जानकारी जैसे कृषि जलवायु क्षेत्र, फसल जलवायु क्षेत्र, औसत प्रक्षेत्र आकार, उद्यानिकी फसलें, कृषि उत्पाद निर्यात क्षेत्र, औषधीय फसलें, वानिकी, कृषि जलवायु, प्राकृतिक संसाधन, उर्वरक उपयोग, कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार की संस्थायें, पशुपालन और भौगोलिक संकेतक आदि की जानकारी जिलेवार प्रदर्शित की गई है।

बिसेन ने बताया कि प्रदेशस्तर पर कृषि एटलस की महत्वपूर्ण जानकारी वैज्ञानिक, शिक्षण, कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं के साथ ही कृषि नीति निर्धारकों एवं व्यापारियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने कहा कि इस एटलस में मध्य प्रदेश के कृषि परिदृश्य के बारे में दिलचस्प जानकारी है, जैसे यह पाठकों को बताता है कि राज्य में कुल 2,42,14,048 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल उगाई जाती है और इसमें से 43.06 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग