लाइव न्यूज़ :

यूनिटेक के निदेशक चंद्रा बंधु तिहाड़ में जी रहे आलीशान जिंदगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2018 08:50 IST

Open in App

नई दिल्ली,  17 नवंबर: एलईडी टेलीविजन, नारियल पानी, मिनरल वाटर की पेटियां, बैडमिंटन रैकेट और अन्य घरेलू चीजें उन निषिद्ध चीजों में शामिल हैं जो गृह क्रेताओं से ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा और उनके भाई अजय की कोठरी से मिलीं.

दिल्ली उच्च न्यायालय को यह जानकारी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने दी जिन्होंने अन्य कैदियों की शिकायत पर चार सितंबर को जेल का निरीक्षण किया था. अन्य कैदियों ने शिकायत की थी कि सफेदपोश अपराधों के लिए बंद चंद्रा बंधु और अन्य लोग जेल में ''आलीशान जिंदगी'' जी रहे हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने एक रिपोर्ट में कहा कि परिस्थितियां जेल महानिदेशक और तिहाड़ जेल के अधिकारियों द्वारा ''भ्रष्टाचार'' तथा ''अधिकारों का गंभीर उल्लंघन'' किए जाने की ओर इशारा करती हैं.

मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी. के. राव की पीठ ने शुक्रवार को आप सरकार, जेल महानिदेशक और तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर कहा कि मामले में वे एक फरवरी 2019 तक अपना रुख स्पष्ट करें. रिपोर्ट में कुमार ने सिफारिश की है कि जेल महानिदेशक और तिहाड़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए क्योंकि इस तरह की गतिविधियां ''सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ डालती हैं.''उन्होंने कहा कि गद्दों, सरसों के तेल, फुट मैट्स और स्टूलों जैसी घरेलू सुविधाओं के अलावा दोनों भाइयों के लिए जेल की कोठरी में कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रिंटर सहित एक अलग ''कार्यालय'' कक्ष और खाने-पीने की चीजों तथा मिनरल वाटर की व्यवस्था मिली. रिपोर्ट में कहा गया कि इसके अलावा चंद्रा बंधुओं की बैरकों में लगे स्टील नेट कंबलों और बोर्ड से ढके थे जिससे कि उनकी कोठरी में जाते समय ''दुर्गंध या बाहर की हवा'' से बचा जा सके,

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह