लाइव न्यूज़ :

विपक्षी एकजुटता और पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं की मौत पर जानिए क्या बोलीं स्मृति ईरानी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 3, 2018 03:53 IST

सभी पार्टियों का एक साथ आना प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रशंसा की बात है। ये दिखाता है कि वो अकेले अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जून: हाल ही में चार लोसकभा सीट और अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए थे, जिसमें ना सिर्फ भाजपा की हार हुई बल्कि उनका वोट प्रतिशत भी खराब हुआ है। विपक्षी पार्टियां 2019 लोकसभा चुनाव में जहां अपने गठबंधन को बढ़ना का सोच रही हैं। वहीं भाजपा नेता विपक्ष को निशाना पर ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष के एकजुट होने पर कहा है- 'वो लोग अपनी अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सभी पार्टियों का एक साथ आना प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रशंसा की बात है। ये दिखाता है कि वो अकेले अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकते हैं।'

पश्चिम बंगाल: बीजेपी दलित कार्यकर्ता की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर लिखा- बीजेपी के साथ काम करने का अंजाम

हाल ही में पश्चिम बंगाल में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'पीएम मोदी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्ष में पश्चिम बंगाल की रूलिंग पार्टी भी शामिल है। नतीजतन वो भी भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या में शामिल हैं। सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम है। साथ ही वो पीड़ित परिवारों को न्याय देने में भी विफल रहे हैं।'

पश्चिम बंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, गरमाई राजनीति

आपको बता दें कि पिछले 3 तीन दिनों में पश्चिम बंगाल में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। 30 मई को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बीजेपी के एक 20 साल के दलित कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्या कर त्रिलोचन महतो के शव को पेड़ से लटका दिया गया था। हत्या के बाद मृतक को पेड़ लटकाकर उसके कपड़ो पर साफ-साफ शब्दों में लिखा था, बीजेपी के लिए काम करने का यही अंजाम होगा। फिर एक जून को पुरुलिया गांव से एक और भाजपा कार्यकर्ता की अपहरण कर हत्या की खबर सामने आई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :स्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीकांग्रेसउपचुनाव 2018पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो