लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने पीएम खान की तुलना "भस्मासुर" से करते हुए कहा कि उनका ‘‘आखिरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेस ही बचे हैं

By भाषा | Updated: August 28, 2019 18:40 IST

भाजपा सांसद गिरिराज ने बुधवार को ट्वीट कर कहा "पाक के प्रधानमंत्री भस्मासुर बनने की कोशिश न करें। भारत से परमाणु युद्ध करने के आत्मघाती क़दम की सोचने के बजाय (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी की सलाह मान कर ग़रीबी, बेरोज़गारी, भूखमरी और उससे उपजे आतंकवाद से लड़ें।"

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान का लक्षण बता रहा है कि यह पाकिस्तान का भस्मासुर बनेगा और मोदी के हाथों ही इसका पिंडदान होगा।गिरिराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट को टैग किया, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं कई मुद्दों पर सरकार से असहमत हूं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तुलना "भस्मासुर" से करते हुए बुधवार को कहा कि उनका ‘‘आखिरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेस ही बचे हैं’’।

गिरिराज ने ट्वीट कर कहा "इमरान खान का लक्षण बता रहा है कि यह पाकिस्तान का भस्मासुर बनेगा और मोदी के हाथों ही इसका पिंडदान होगा।" बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद गिरिराज ने बुधवार को ट्वीट कर कहा "पाक के प्रधानमंत्री भस्मासुर बनने की कोशिश न करें। भारत से परमाणु युद्ध करने के आत्मघाती क़दम की सोचने के बजाय (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी की सलाह मान कर ग़रीबी, बेरोज़गारी, भूखमरी और उससे उपजे आतंकवाद से लड़ें।"

उन्होंने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा ''हर जगह मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान का आखिरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेसी ही बची है। '' गिरिराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट को टैग किया, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं कई मुद्दों पर सरकार से असहमत हूं। लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और पाकिस्तान या किसी अन्य देश के लिए इसमें दखल देने की कोई गुंजाइश नहीं है।"

सिंह ने राहुल के ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल टैग करते हुए आरोप लगाया ''राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत को बहुत ज़ख़्म दिए है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ! राहुल गांधी के इसी बयान को हथियार बनाकर पाकिस्तान ने यूएन (संरा) में पेटीशन (याचिक) डाली थी। राहुल गांधी को हिंदुस्तान और जम्मू कश्मीर की चिंता नहीं है, सिर्फ वोट बैंक की चिंता है।'' 

टॅग्स :धारा ३७०मोदी सरकारराहुल गांधीइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह