नई दिल्ली, 22 अप्रैल: देश में बच्चियों से रेप के मामले पर एक तरफ मोदी सरकार कड़ा कानून लाने जा रही है। ऐसे में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है।
उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत जैसे बड़े देश में रेप की एक-दो घटनाएं हो जाती हैं, ये कोई बड़ी बात नहीं है। खबर के अनुसार उन्होंने कहा है कि एक-दो घटनाओं का बतंगड़ बनाना ठीक नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता।
कठुआ-उन्नाव गैंगरेप: दुनिया भर के 600 शिक्षाविदों का PM मोदी को खुला पत्र, चुप्पी पर उठाए सवाल
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को कभी-कभी रोका नहीं जा सकता, लेकिन फिर भी सरकार हर जगह तत्परता से सक्रिय है और बखूबी अपना काम कर रही है। उनका ये विवादित बयान उस समय आया है जब देशभर में कठुआ और उन्नाव रेप पर न्याय के लिए प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में उनके इस बयान के बादल उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। फिलहाल बीजेपी की तरफ से उनके इस बयान पर कोई सफाई नहीं आई है।
पूर्व नौकरशाहों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा खत, कहा- रेप पीड़ितों के परिवारों से माँगें माफी
जम्मू- कश्मीर के कठुआकि 8 साल की बच्ची का शव उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी इसी तरह से युवती के साथ गैंगरेप हुआ, पीड़िता ने उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। जबकि फिलहाल कुलदीप सेंगर सीबीआई की गिरफ्त में हैं।