लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुंभ को लेकर दिए गए बयान पर जताई नाराजगी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2025 20:24 IST

रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरीके से कुंभ को लेकर कहा है वह उनको नहीं बोलना चाहिए। यह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। 

Open in App

पटना: बिहार दौरे पर मंगलवार को पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं आरपीआई(अठावले) प्रमुख रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरीके से कुंभ को लेकर कहा है वह उनको नहीं बोलना चाहिए। यह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा,  इतने वर्षों के बाद कुंभ आया है तो कहीं ना कहीं निश्चित तौर पर इनमें सभी लोगों की अपनी इच्छा है। सभी लोग जाएं इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। वहीं, वक्फ बिलल को लेकर उन्होंने कहा कि यह सभी लोगों के लिए लाया गया है। इससे मुसलमानों को ज्यादा फायदा होगा इसमें किसी का नुकसान होने वाला नहीं है। 

वहीं राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान पर कहा कि भारत में भीमराव अंबेडकर के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता। किसी की हैसियत नहीं है कि संविधान को खत्म कर दे। अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत अगर राजनीति में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए। यह बहुत ही अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में आएं तो यह बहुत अच्छा होगा।

टॅग्स :Ramdas AthawaleबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र