लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मांग- सरकारी नौकरियों में दिया जाए 75 प्रतिशत आरक्षण

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2018 16:02 IST

एससी-एसटी ओबीसी आरक्षण की तरह अन्य जातियों के द्वारा आरक्षण की हो रही मांग पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की बैठक में इस पर विचार किया गया है।

Open in App

रांची,13 अक्टूबर: केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले झारखंड के दौरे पर रांची में हैं। मीटू में केंद्रीय राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि उनका पक्ष सुनने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। झारखंड दौरे पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने एससी-एसटी एक्ट में किसी भी तरह का बदलाव से इनकार करते हुए कहा है कि जो इसका विरोध कर रहे हैं उनसे बातचीत की जायेगी। 

राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि इंटरकास्ट मैरेज करने वालों को 25 हजार की जगह एक लाख रुपये का प्रोत्साहन देने के लिए वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए रामदास अठावले ने कहा कि केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार ही बनेगी।

एससी-एसटी ओबीसी आरक्षण की तरह अन्य जातियों के द्वारा आरक्षण की हो रही मांग पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की बैठक में इस पर विचार किया गया है। जिसके तहत आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी कर सामान्य श्रेणी के 50 फीसदी में से 25 फीसदी आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णो को देने पर विचार किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि एसटी-एससी एक्ट का गलत इस्तेमाल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों की तरफ से नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज का एक बड़ा तबका इस एक्ट के गलत इस्तेमाल को लेकर सशंकित है। इसे दूर करने के लिए वह दिल्ली में जल्द ही एक बैठक बुलाकर एक्ट की जरूरत से अवगत कराएंगे। साथ ही किया भरोसा दिलाएंगे कि एक्ट का गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कई परिवार एसटी-एससी आरक्षण लेकर समाज के अगली पंक्ति में आ चुके हैं, फिर भी उनके बच्चे स्कॉलरशिप का लाभ लेते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सक्षम परिवारों को ऐसा नहीं करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के बाबत रामदास अठावले ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के तहत हिंदू और मुस्लिम के लिए जमीन के जिस हिस्से की बात हुई थी। उस आधार पर उसी जगह मंदिर के साथ-साथ मुस्लिम समाज की इच्छा पर मस्जिद बनाने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के लाल किला के पास स्थित मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा का हवाला दिया।

टॅग्स :आरक्षणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)SC/ST एक्टबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर