लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2023 17:36 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की सूचना दिल्ली पुलिस की दी गई है जो कि जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी उनके आवास पर धमकी भरा कॉल आया थामामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे कॉल के बाद हड़कंप मच गया और फौरन इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई।

गौरतलब है कि मंगलवार को मंत्री के कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को कॉल के बारे में पूरी जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को नितिन गडकरी के दिल्ली स्थित आवास पर एक फोन कॉल आया जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी इसके बाद मंगलवार को इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। 

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

पहले भी आ चुके धमकी भरे कॉल 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। ये इस साल दूसरी बार ऐसा मौका है जब केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है।

इससे पहले नितिन गडकरी के कार्यालय में जान से मारने की धमकी थी। इससे पहले जनवरी में, महाराष्ट्र में उनके आवास और कार्यालय में इस तरह के फोन आए थे।

तब नागपुर पुलिस ने कहा था कि कॉल करने वाले की पहचान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के बेलगावी में कैद है। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला कॉल जेल से किया गया।

कॉल करने वाला कुख्यात गैंगस्टर औक हत्या का आरोपी जयेश कांथा है, जो बेलगावी जेल में कैद है। उसने जेल के अंदर अवैध रूप से फोन का इस्तेमाल कर गडकरी के कार्यालय को धमकी दी। 

टॅग्स :नितिन गडकरीMinistryदिल्ली पुलिसदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप