लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा, अगले 5 साल में आप नया भारत देखेंगे, जहां बुनियादी ढांचा अमेरिका, यूरोप से कम नहीं होगा

By भाषा | Updated: March 26, 2021 08:07 IST

केंद्रीय नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले पांच साल में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य के उनके मंत्रालयों में काम हुए हैं। गडकरी ने कहा कि हरित एक्सप्रेसवे गलियारों का नेटवर्क बिछाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन के बारे में नितिन गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन का सबको अधिकार है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बारे में मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में बदलाव तय है और भाजपा एक अच्छा विकल्प है।

नयी दिल्ली:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक नया भारत बन रहा है जहां ढांचागत सुविधाएं अगले पांच साल में अमेरिका और यूरोप से कम नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं के साथ इस संदर्भ में मजबूत आधारशिला रखी जा चुकी है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) मंत्री ने कहा कि पिछड़े क्षेत्रों, पूर्वोत्तर और सीमावर्ती इलाकों का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

नितिन गडकरी ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया एकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा, ‘‘मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि अगले पांच साल में भारत का बुनियादी ढांचा बदल जाएगा...यह अमेरिका और यूरोपीय देशों से कहीं से भी कम नहीं होगा...एक नया भारत उभर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि और इसकी आधारशिला पहले ही पड़ चुकी है।

पिछले पांच साल में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य के उनके मंत्रालयों में काम हुए हैं। गडकरी ने कहा कि हरित एक्सप्रेसवे गलियारों का नेटवर्क बिछाया जा रहा है। इसमें एक लाख करोड़ रुपये का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शामिल हैं। तीस किलोमीटर द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण 10,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। इससे दिल्ली की सीमाओं पर सिंगापुर जैसे दृश्य देखने को मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कों को बेहतर बनाया गया है और पिथौड़ागढ़ के रास्ते कैलाश मानसरोवर मार्ग पर करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। किसान आंदोलन के बारे में गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन का सबको अधिकार है लेकिन उन्हें आम लोगों को इससे होने वाली परेशानियों के बारे में सोचना चाहिए। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बारे में मंत्री ने कहा कि राज्य में बदलाव तय है और भाजपा एक अच्छा विकल्प है। 

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतअमेरिकाकिसान आंदोलनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला