लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'बुरका पहनने पर देश में कोई प्रतिबंध नहीं लगा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2022 18:51 IST

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बुरका विवाद अभी अदालत में है। लेकिन भारत में बुरका पहनने पर कहीं भी कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संस्थानों के अपने अनुशासन होते हैं, उसके अपने ड्रेस कोड होते हैं, जिसका पालन संस्थान से संबंधित हर व्यक्ति को करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कहीं भी बुरका पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा हैलोगों को संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिएकर्नाटक हाईकोर्ट ने पिछले ही हफ्ते बुरके मामले में अपनी सुनवाई पूरी की है

हैदराबाद: बुरके पहनने पर भारत में कोई प्रतिबंध लागू नहीं है। यह बात केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हैदराबाद में 37वें "हुनर हाट" के उद्घाटन के मौके पर कही।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने रविवार को कहा कि देश में कहीं भी बुरका पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है लेकिन लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ उसके प्रति अपने कर्तव्यों के पालन को भी समान रूप से महत्व देना चाहिए। 

नकवी ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा, "बुरका विवाद अभी अदालत में है। लेकिन भारत में बुरका पहनने पर कहीं भी कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। यह इसके साथ यह भी स्पष्ट है कि कुछ संस्थानों के अपने अनुशासन होते हैं। उसका अपना ड्रेस कोड होता है, जिसका सभी को पालन करना चाहिए। जब हम संविधान के अधिकारों की बात करते हैं तो साथ ही हमें अपने संवैधानिक कर्तव्यों की भी बात करनी चाहिए।"

केंद्रीय अल्पसंख्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह बात 37वें "हुनर हाट" में कही। जहां केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली भी मौजूद थे।

"हुनर हाट" का उद्घाटन करते हुए नकवी ने कहा कि हुनर हाट कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने का एक शानदार प्रयास है। इसके जरिये ने पिछले सात वर्षों में लगभग आठ लाख कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान का विश्वसनीय ब्रांड बन गया है।

नकवी ने कहा कि इस पहल ने देश के दूर-दराज के इलाकों से पारंपरिक कला और शिल्प कौशल और बाजारों में अपनी पुश्तैनी विरासत में लगे लाखों परिवारों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

समारोह के उद्घाटन संबोधन में किशन रेड्डी ने कहा कि हुनर ​​हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' के अभियान को मजबूत कर रहा है और यह देश की पारंपरिक कला, कौशल और गौरवशाली विरासत के संरक्षण और प्रचार के लिए एक प्रभावशाली मंच है।

मालूम हो कि बुरका विवाद पिछले साल दिसंबर में तब शुरू हुआ था जब कर्नाटक के उडुपी में एक कॉलेज ने कॉलेज परिसर में बुरका पहनने के कारण छह छात्रों को कथित तौर पर प्रवेश देने से मना कर दिया था क्योंकि बुरका उस कॉलेज के ड्रेस कोड में शामिल नहीं था।

उसके बाद कॉलेज के फैसले का विरोध करते हुए लड़कियों ने बुरका पहनने की मांग करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसने 5 फरवरी को दिये अपने अंतरिम आदेश में कहा कि छात्र-छात्राओं के द्वारा कॉलेज कैंपस में धार्मिक प्रतीकों से संबंधित किसी भी सामग्री को शरीर पर पहनकर आना प्रतिबंधित रहेगा, जिससे शांति, सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा पहुंच रहा है।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने पिछले ही हफ्ते बुरके मामले में अपनी सुनवाई पूरी की है और जल्द ही वह इस मामले में अपना अंतिम आदेश सुनाने वाली है। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादमुख्तार अब्बास नक़वीहैदराबादG Kishan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील