लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बोले- बीजेपी कार्यकर्ता पर उठने वाली उंगली और आंख सलामत नहीं रहेगी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 19, 2019 11:39 IST

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बेलगाम बयानबाजी में एक और नाम जुड़ गया है- मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज सिन्हा बोले- बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उठने वाली उंगली और आंख सलामत नहीं रहेगी। गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बेलगाम बयानबाजी में एक और नाम केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का भी जुड़ गया है। वो गाजीपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उठने वाली उंगली और आंख सलामत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, 'बीजेपी का कार्यकर्ता अपराध अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने को तैयार है और मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी की उंगली बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ दिखी तो भरोसा रखिए चार घंटे में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी।'

उन्होंने कहा 'कोई पूर्वांचल का अपराधी किसी की औकात नहीं है कि गाजीपुर की सीमा में आ करके बीजेपी कार्यकर्ता की तरफ अगर आंख दिखाएगा तो वह आंख सलामत नहीं रहेगी।' माना जा रहा है कि उनका इशारा बाहुबली मुख्तार अंसारी की तरफ था। गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। गाजीपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 19 मई को मतदान है।

इससे पहले भी कई नेताओं ने चुनाव प्रचार में भाषा की मर्यादा लांघी है। मायावती और योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आयोग रोक भी लगा चुका है। इसके अलावा कई नेताओं को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है।

मनोज सिन्हा  गाजीपुर सीट से 3 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा ने सपा की प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को 32,452 मतों के अंतर से हराया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019गाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब