लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर और देवरिया बालिका शेल्टर होम जैसे हालात दूसरी जगहों पर भी हो सकते हैं: मेनका गांधी

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2018 18:08 IST

मेनका गांधी ने सभी सांसदों पर सवाल उठाते हुए कहा 'मैं लगातार दो साल से सभी सांसद को यह कहते हुए चिट्ठी भी लिखती हूं कि वह अपने क्षेत्र के सभी बच्चों और औरतों के लिए जो संस्थान हैं उनको जाकर देख लें

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्त: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस मामला और अब उत्तर प्रदेश के देवरिया मामला सामने आने के बाद सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा 'मुझे पता कि ऐसी और भी बहुत सी जगहें मिलेंगी जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।उन्होंने कहा 'मुजफ्फरपुर और देवरिया जैसी घटनाओं से आश्चर्यजनक और दुखद घटना है।'

मेनका गांधी ने सभी सांसदों पर सवाल उठाते हुए कहा 'मैं लगातार दो साल से सभी सांसद को यह कहते हुए चिट्ठी भी लिखती हूं कि वह अपने क्षेत्र के सभी बच्चों और औरतों के लिए जो संस्थान हैं उनको जाकर देख लें।इसके बाद जहां भी ऐसी शिकायत आई उसके बाद हमने 24 घंटे के अंदर काम किया। इसके अलावा हमने एक ऑडिट किया था। पिछले दो साल में हमने जगह-जगह एनजीओ भेजे हैं।केवल यह देखने के लिए कि शेल्टर होम में क्या हो रहा है।लेकिन अगर फिर भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं तो इसका मतलब है कि किसी ने भी अपना काम जिम्मेदारी से नहीं किया। बस जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई।' 

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए बड़े सुधार गृह बनाए जाने चाहिए जिसमे कम से कम 1000 बच्चों को रखने की क्षमता हो और इसके साथ ही महिला स्टाफ ही होना चाहिए। 

गौरतलब है कि रविवार 6 अगस्त को यूपी पुलिस को जब इस संरक्षण गृह से भाग कर आई एक लड़की ने जो बताया, उसे सुन पुलिस भी हैरान थे। पुलिस ने रात में ही संरक्षण गृह पर छापा मारा तो 42 में से 18 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस ने 24 लड़कियों को वहां से आजाद करवा दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए संरक्षण गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय के मुताबिक,  मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह नाम के एनजीओ की सूची में 42 लड़कियों के नाम दर्ज हैं। लेकिन पुलिस ने जब रविवार रात को छापा मारा तो 18 लड़कियां वहां से गायब मिली थी। उस वक्त संरक्षण गृह में सिर्फ 26 लड़कियां ही थी। 

इससे पहले बिहार से भी ऐसी घटना हो चुकी है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीआईएसएस), मुम्बई द्वारा अप्रैल में राज्य के समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई एक ऑडिट रिपोर्ट में यह मामला सबसे पहले सामने आया था। बालिका गृह में रहने वाली 42 में से 34 लड़कियों के चिकित्सकीय परीक्षण में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। एनजीओ ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ द्वारा चलाए जा रहे बालिका गृह का मालिक बृजेश ठाकुर इस मामले में मुख्य आरोपी है। इस मामले में 31 मई को 11 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ठाकुर समेत 10 लोगों को तीन जून को गिरफ्तार किया गया था। एक व्यक्ति फरार है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मेनका गाँधीमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो