लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सीएम के भारत में 'तालिबान राज और अफगानिस्तान जैसी स्थिति' बयान पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2023 08:27 IST

भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने को कहा था कि धार्मिक और जातिगत कट्टरता और समाज में विभाजन को बढ़ावा देने से अवांछनीय परिस्थितियां सामने आएंगी और देश में तालिबान राज और अफगानिस्तान जैसे हालात पैदा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा था कि भारत में ‘तालिबान राज और अफगानिस्तान जैसी स्थिति’ बनेगी। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जताई और उन्हें जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप राजनीति करें, लेकिन देश का मान नहीं घटाएं।

हैदराबादः केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारत में ‘तालिबान राज और अफगानिस्तान जैसी स्थिति’ होने संबंधी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के हालिया बयान पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को कहा कि राव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना कर सकते हैं लेकिन उन्हें इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए जिससे देश की प्रतिष्ठा कम हो।

भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए राव ने बृहस्पतिवार को कहा था कि धार्मिक और जातिगत कट्टरता और समाज में विभाजन को बढ़ावा देने से अवांछनीय परिस्थितियां सामने आएंगी और देश में तालिबान राज और अफगानिस्तान जैसे हालात पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ‘राव का परिवार’ इस तरह की टिप्पणियां कर रहा है, जिससे देश का मान घटता है और छवि खराब होती है।

रेड्डी ने हैदराबाद में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें देखना चाहिए कि भारत में बम विस्फोट, कर्फ्यू, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मामलों में कैसे कमी आई है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों सहित अल्पसंख्यक समुदायों के हजारों बच्चे देश के समर्थन में जम्मू-कश्मीर में डल झील के पास नारे लगा रहे हैं।

रेड्डी ने कहा, “क्या उनके लिए देश अफगानिस्तान जैसा बन रहा है? क्या यह आपके बोलने का तरीका है? आप राजनीति करें, लेकिन देश का मान नहीं घटाएं। आप नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हैं। कोई बात नहीं। हम जवाब देंगे। लेकिन इस तरह की टिप्पणियां करना आदत बन गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान घटे।” 

टॅग्स :G Kishan ReddyK Chandrasekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

भारततेलंगाना में 2 सीट पर राज्यसभा चुनाव, 9 अप्रैल को अभिषेक मनु सिंघवी और सुरेश रेड्डी का कार्यकाल हो रहा खत्म?

भारतकरीमनगर के पुलिस आयुक्त गौश आलम पर धार्मिक टिप्पणी, विवादों में घिरे बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी, ओवैसी ने मुस्लिमों के खिलाफ घृणा फैलाने वाला भाषण’ करार दिया

भारतAssembly Bypolls Result Highlights: 8 सीट पर उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस 2-2, आप, जेएमएम, मिजो नेशनल फ्रंट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 1-1 सीट, देखिए लिस्ट

भारतJubilee Hills By Election Results: 2995 वोट से आगे कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव, बीआरएस उम्मीदवार मगंती सुनीता को लग रहा झटका

भारतHyderabad: गौ रक्षक पर जानलेवा हमला, तस्करी माफिया ने मारी गोली; पीड़ित की मां ने सरकार से की ये मांग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप