लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ट्वीट कर दी जानकारी, एक दिन पहले थे सीएम शिवराज के साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 14:00 IST

जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है और कहा है कि "डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 कि जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी सावधानी बरतें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें।"

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी थे।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी कोविड रिपोर्ट 'पॉजिटिव' आई है। केंद्रीय मंत्री ने खुदो को आइसोलेट कर लिया है साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को सावधानी बरतने और जांच कराने की बात कही है। 

बता दें कि तीन दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में सोमवार को जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी तो इससे एक दिन पहले उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी थे। मध्य प्रदेश में भी धीरे-धीरे कोरोना के केस बढ़ रहे है और यहां भी तेज रफ्तार में लोगों को संक्रमित होते हुए देखा गया है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि  "डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 कि जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी सावधानी बरतें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें।" ऐसे में संक्रमण के कारण सिंधिया मंगलवार को मुंबई में 'इंडिया स्टील 2023' कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। 

एक दिन पहले थे सीएम शिवराज भी साथ

बता दें कि सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी, इससे एक दिन पहले यानी रविवार को वे एक कार्यकर्म में शामिल हुए थे जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी हिस्सा लिया था। वे ग्वालियर के अंबेडकर महाकुंभ में शामिल हुए थे जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव होने से पहले उनके बेटे महानार्यमन सिंधिया भी कोरोना से संक्रमित पाए गए है। ऐसे में महानार्यमन को जयविलास पैलेस में आइसोलेट कर दिया गया है और वे डॉक्टरों की निगरानी में है। बता दें कि मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में सोमवार को 17 लोग ऐसे थे जो कोरोना से पॉजिटिव पाए गए है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :Jyotiraditya Scindiaकोविड-19 इंडियाशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज