लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा एसएसबी स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में बदले गए, लखीमपुर मामले में एसआईटी रिपोर्ट के बाद इस्तीफे का है दबाव

By विशाल कुमार | Updated: December 20, 2021 12:47 IST

दक्षिण दिल्ली के घिटोरनी में सोमवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 58वें स्थापना दिवस परेड में अजय मिश्रा के मुख्य अतिथि होने की उम्मीद थी। एक अधिकारी ने पुष्टि की कि केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने पुष्टि की कि केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं होंगे।मारे गए किसानों में से एक, नछतर सिंह के बेटे एसएसबी में तैनात हैं।अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी हैं।

नई दिल्ली: आज आयोजित होने वाली सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 58वीं वर्षगांठ परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए गए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को आखिरी समय में उनके सहयोगी निशित प्रमाणिक से बदल दिया गया.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए किसानों में से एक, नछतर सिंह के बेटे एसएसबी में तैनात हैं जो नेपाल और भूटान की सीमाओं की रक्षा करते हैं।

दक्षिण दिल्ली के घिटोरनी में सोमवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 58वें स्थापना दिवस परेड में अजय मिश्रा के मुख्य अतिथि होने की उम्मीद थी।

एक अधिकारी ने पुष्टि की कि केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं होंगे।

हालांकि अजय मिश्रा पिछले हफ्ते नॉर्थ ब्लॉक में कार्यालय गए थे और अपना आधिकारिक काम जारी रखा था, लेकिन किन कारणों से उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में हटाया गया, यह पता नहीं चल सका है। पहले की तरह ही इस साल भी सालाना परेड में मीडियाकर्मियों को आमंत्रित नहीं किया गया है।

बता दें कि, अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अब निरस्त हो चुके कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर 3 अक्टूबर को एक तेज रफ्तार एसयूवी से रौंदने के मुख्य आरोपी हैं जिसमें चार किसानों और एक स्थानीय पत्रकार की मौत हो गई। 

इसके बाद हुई हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ता और वाहन के चालक की मौत हो गई। इस घटना में कुल आठ लोगों की मौत हुई थी। आशीष मिश्रा के साथ 12 अन्य को आरोपी बनाया गया है.

हिंसा की जांच कर रहे एक उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया है जिसके बाद विपक्षी दल सड़क से लेकर संसद तक टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

हालांकि, सरकार यह कहते हुए टेनी को केंद्रीय कैबिनेट से हटाने से इनकार कर रही है कि बेटे की गलती की सजा पिता को नहीं दी जा सकती है.

वहीं, बुधवार को सामने आए एक वीडियो क्लिप में मंत्री को लखीमपुर में पत्रकारों को गाली और धमकी देने के साथ कैमरा और माइक बंद करते हुए कैद किया गया था.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसामोदी सरकारSSBउत्तर प्रदेशCabinet
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो