लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल सहारनपुर आयेंगे

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:00 IST

Open in App

सहारनपुर, एक दिसंबर उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां पहुचेंगे । इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद दोनों नेता एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन के आलोक में शिलान्यास और जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि सभा स्थल के पास ही तीन हेलीपैड बनाये गये हैं ।

इस बीच सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिलान्यास और जनसभा को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिये जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं ।

सिंह ने बताया कि 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगाह रखी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह