लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- वैक्सीन बनाने वाला सबसे बड़ा देश है भारत, 100 से अधिक देशों में भेजी वैक्सीन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2022 23:05 IST

मनसुख मंडाविया ने कहा, आज भारत वैक्सीन बनाने वाला सबसे बड़ा देश है। हमने 100 से अधिक देशों को 17 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक का निर्यात किया है।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा है कि भारत वैक्सीन बनाने वाले वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने 100 से अधिक देशों में अपनी वैक्सीन को निर्यात किया है। मनसुख मंडाविया ने कहा, आज भारत वैक्सीन बनाने वाला सबसे बड़ा देश है। हमने 100 से अधिक देशों को 17 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक का निर्यात किया है। भारत में भी टीकाकरण अभियान आगे बढ़ रहा है।

देश के स्वास्थ्य मंत्री फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज कान्फ्रेंस 2022 के 7वें संस्करण से पहले प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार अगले 25 वर्षों के लिए फार्मा और चिकित्सा उपकरणों को लेकर रोडमैप तैयार करने के लिए उद्योगों और शिक्षाविदों के साथ जुड़ेगी। उन्होंने कहा, भारत जल्द अनुसंधान और नवाचार के साथ चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में बढ़त हासिल करेगा।

आपको बता दें कि फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज कान्फ्रेंस का 7वां संस्करण 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के दौरान डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा और सचिव एस अपर्णा भी मौजूद होंगे। इस साल इसकी थीम 'इंडिया फार्मा विजन 2047: भविष्य का एजेंडा' पर आधारित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर साल यह बैठक फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के इस्‍तेमाल समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाई जाती है। तीन दिवसीय यह सम्‍मेलन भारत को गुणवत्तापूर्ण दवाओं के निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनाने को लेकर नए अवसर और विचार उपलब्ध कराएगी। इससे देश में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में मदद मिलेगी।  

टॅग्स :मनसुख मंडावियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?