लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके पर छत्तीसगढ़ सरकार की चिंताओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई दी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी छत्तीसगढ़ में ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण के अधूरे परीक्षण पर चिंताओं को दूर करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के दोनों टीके- कोवैक्सीन और कोविशील्ड सुरक्षित तथा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए इनका जल्द से जल्द इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि उन्होंने हर्षवर्धन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके ‘कोवैक्सीन’ को तब तक न भेजा जाए जब तक परीक्षण के नतीजे पूरे नहीं हो जाते।

देव ने टीके की शीशियों पर ‘एक्सपायरी डेट’ न लिखे होने पर भी चिंता जताई।

पत्र के जवाब में हर्षवर्धन ने कहा कि उन्होंने कानून और नियमों के मुताबिक मंत्रालय में मामले की जांच कराई है और देश में कोविड-19 महामारी के चलते टीके की तत्काल जरूरत है, इसलिए केंद्रीय औषध मानक और नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने दोनों टीकों के उत्पादन को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि ‘एक्सपायरी डेट’ का उल्लेख टीके की वायल के लेबल पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं