लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक संगीत सोम के आवास पर हमला, फायरिंग के बाद फेंका हैंड ग्रेनेड 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 27, 2018 10:01 IST

Attack On BJP MLA Sangeet Som House:मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर एक कार से आए थे और उन्होंने आते ही आवास पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीं, उन्होंने एक हैंड ग्रेनेड भी घर के अंदर फेंका, लेकिन गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था। 

Open in App

लखनऊ, 27 सितंबरः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से विधायक संगीत सोम के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने देर रात हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। संगती सोम मेरठ के सरधना से विधायक हैं। बताया जा रहा है जिस समय हमला हुआ उस समय वह घर पर ही थे और हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर एक कार से आए थे और उन्होंने आते ही आवास पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीं, उन्होंने एक हैंड ग्रेनेड भी घर के अंदर फेंका, लेकिन गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था। 

जिस समय यह हमला हुआ है उस समय आवास के मुख्य दरवाजे पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, जबकि अन्य सुरक्षाकर्मी आवास के अंदर थे। बताया गया कि हमलावरों ने जिस हैंड ग्रेनेड को आवास के अंदर फेंका था वह सीधा विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी के नीचे जाकर गिरा। बाद में जिसे निष्क्रिय किया गया।हमले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जिन्होंने मौका मुआयना किया। साथ ही साथ हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय कर मौके से कारतूस के कुल 4 खाली खोखे बरामद किए। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें, विधायक सोम का आवास कैंट एरिया में ही स्थित है और उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। खबरों के मुताबिक, इस मामले के बाद उन्होंने बताया है कि उन्हें इससे पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उन्हें दो साल पहले विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज