लाइव न्यूज़ :

बिहार के जमुई जिले में चाचा ने कराई 20 साल के भतीजे से अपनी 40 वर्षीय पत्नी की शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2023 16:24 IST

20 साल के भतीजे ने शनिवार की देर रात अपनी 40 साल की चाची की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। 40 साल की महिला दो बच्चों की मां भी है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 साल के भतीजे ने अपनी 40 साल की चाची की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कीशादी कराने का वीडियो भी बनाया जो अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरलदरअसल, रूबी देवी की अपने ही भतीजे पकंज पासवान से प्रेम हो गया

पटना: बिहार के जमुई जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां चाचा ने अपनी पत्नी की शादी अपने ही भतीजे से करा दी है। 20 साल के भतीजे ने शनिवार की देर रात अपनी 40 साल की चाची की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। 40 साल की महिला दो बच्चों की मां भी है। वहीं, शादी कराने का वीडियो भी बनाया जो अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रेम कहानी और शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के लखापुर गांव में रहने वाली रूबी देवी की अपने ही भतीजे पकंज पासवान से प्रेम हो गया। इन दोनों के बीच लगभग 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, इस मामले की भनक चाचा को नहीं लग पाई। 

शनिवार की देर रात को महिला के पति ने रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद ग्रामिणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। ग्रामिणों ने दोनों को पकड़ने के बाद तुरंत पंचायत बुलाई। 

पंचायत में हुई बैठक के बाद पंकज और रूबी ने एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत के लोगों के बीच इंद्रदेव पासवान खुद खड़ा होकर लखापुर गांव के काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी पत्नी रूबी देवी की शादी भतीजे पंकज पासवान के साथ करा दी और दोनों को एक साथ अपने घर से विदा कर भेज दिया। वहीं, शादी कराने का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया। 

शादी के बाद स्थानीय लोगों ने टाउन थाना की पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दे दी गई। करीब 20 साल पहले महिला की शादी पति इंद्रदेव पासवान से हुई थी। दोनों को एक 10 साल की बेटी भी है। अब महिला फिर से नई जिंदगी की शुरूआत करने जा रही है। 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर