लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक अहमद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मार्च में इस दिन होगा फैसला

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2023 12:53 IST

याचिका में कहा गया कि अगर पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ करनी है तो गुजरात में ही कोर्ट परिसर के आस-पास गुजरात पुलिस की निरगानी में ये सब किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का लिया फैसला 17 मार्च को कोर्ट में होगी सुनवाईअतीक ने गुजरात से यूपी जाने पर जान का खतरा बताया है

नई दिल्ली: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फंसे पूर्व सपा सांसद और बाहुबली अतीक अहमद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गैंगस्टर अतीक ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी कि उसके खिलाफ यूपी में दर्ज मामले को गुजरात में स्थानांतरित कर दिया जाए। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताते हुए जानकारी दी है कि अतीक अहमद की याचिका पर 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। उम्मीद है कि इसी दिन मामले में कोर्ट अपना फैसला सुना देगी। 

दरअसल, बाहुबली अतीक ने यूपी पुलिस से अपनी जान को खतरा बताया है। उसकी ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि यूपी में उसका 'फर्जी एनकाउंटर' किया जा सकता है। अतीक अहमद की ओर से वकील हनीफ खान ने सुप्रीम कोर्च में याचिका दायर की है। याचिका में अहमदाबाद जेल से यूपी जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया गया है। 

मरने से डर गया अतीक

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में राज्य के उच्च पदाधिकारियों से उसकी जान को खतरा बताया है। याचिका में कहा गया है कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा लग रहा है कि उसका फर्जी एनकाउंटर हो सकता है।

दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में विधानसभा में कहा था, "माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।" सीएम के इस बयान के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी गाड़ी पलटने की आशंका जता चुके हैं। नेताओं के इन बयानों के कारण ही अतीक ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया है।

अतीक अहमद की ओर से दायर याचिका में ये भी कहा गया है कि अगर उसे यूपी लाया जाता है तो सेंट्रल फोर्स की सुरक्षा दी जाए, वरना उसके मामलों का ट्रायल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हो। 

बता दें कि याचिका में कहा गया कि अगर पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ करनी है तो गुजरात में ही कोर्ट परिसर के आस-पास गुजरात पुलिस की निरगानी में ये सब किया जाए। याचिका में कोर्ट से जल्द से जल्द मामले की सुनवाई करने की मांग की गई है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह