लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल अपहरण केस: साबरमती जेल में क्वारंटाइन हुआ अतीक अहमद, अब कैदियों तरह रहेगा माफिया

By अंजली चौहान | Updated: March 31, 2023 13:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज से लौटने के बाद अतीक अहमद की तबियत बिगड़ी कोरोना जांच और खराब तबियत के कारण उसे क्वारंटीन किया गयासाबरमती जेल में अतीक अब कैदियों की तरह रहेगा

अहमदाबाद:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा के बाद साबरमती जेल में अतीक अहमद को क्वारंटाइन किया गया है। साबरमती जेल में अब अतीक उम्रकैद की सजा काटेगा और साथ ही उसे कैदी की नंबर प्लैट भी मिल गई है। 

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, केस के सिलसिले में प्रयागराज पहुंचे अतीक की जब वहां से वापसी हुई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। अतीक 29 मार्च को जब देर शाम साबरमती जेल पहुंचा तो उसे चक्कर आने लगे, इसके बाद उसके स्वास्थ्य की जांच कराई गई।

जानकारी के अनुसार, बेहोशी की हालत को देखते हुए अतीक को कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, माफिया का आज कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया जाएगा। 

अतीक को मिला कैदी नंबर 

कोर्ट से सजा का ऐलान होने के बाद अतीक अहमद फिलहाल साबरमती जेल में नई जेल में रह रहा है लेकिन जल्द ही उसे पुरानी जेल में भेजा जाएगा। दरअसल, अतीक की तबियत ठीक होने और उसकी कोरोना जांच नेगेटिव आने के बाद ही उसे पुरानी जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माफिया अतीक को कैदी नंबर 17052 दिया गया है और इसी के साथ ये उसकी नई पहचान होगी। गौरतलब है कि अतीक अहमद को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन की बीमारी है ऐसे में वह पहले से कई दवाइंया लेता है। 

बता दें कि जेल में कैदी नंबर मिलने के बाद अतीक अब कैदियों की तरह कपड़े भी पहनेगा। दूसरे कैदियों की तरह ही अतीक को भी एक ड्रेस दी जाएगी जो उसे पहननी होगी। जानकारी के अनुसार, आज से पहले अतीक का खाना जेल से बाहर से आता था और वह अपने मन से कपड़े पहनता था अपने मन का खाना खाता था, लेकिन अब ये सब बदलने वाला है।

माफिया से राजनेता बने अतीक के सारे ऐश-ओ-आराम अब खत्म हो जाएंगे। जेल में रहते हुए अतीक को कैदी नंबर के साथ कैदियों वाली वर्दी पहननी होगी। इसके अलावा अन्य कैदियों की तरह उसे उसकी कार्यक्षमता के अनुसार काम दिया जाएगा और वह उसे करेगा। 

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप