लाइव न्यूज़ :

उमर खालिद की रिहाईः नोम चोम्स्की, मीरा नायर, सलमान रश्दी और पी साईनाथ सहित 200 से अधिक प्रबुद्ध हस्तियों ने की मांग

By भाषा | Updated: September 24, 2020 21:15 IST

बुधवार को इस संबंध में संयुक्त बयान जारी करने वालों में अमेरिकी भाषाविद्, दार्शनिक और इतिहासकार नोम चोम्स्की, फिल्म निर्माता मीरा नायर, अदाकारा रत्ना पाठक शाह, लेखक अमिताव घोष, सलमान रश्दी, अरुंधति रॉय और पत्रकार पी साईनाथ भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस संविधान के अनुरूप अपने द्वारा ली गई शपथ का पालन करते हुए दिल्ली दंगों की निष्पक्ष जांच करे।सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामले में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। हम फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों के मामले में मनगढ़ंत आरोपों में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता उमर खालिद के साथ खड़े हैं।

नई दिल्लीः नोम चोम्स्की, मीरा नायर, सलमान रश्दी और पी साईनाथ जैसी शिक्षा, फिल्म जगत और लेखन से जुड़ी 200 से अधिक जानी मानी प्रबुद्ध हस्तियों ने केंद्र से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के मामले में गिरफ्तार उमर खालिद की रिहाई की मांग की है।

बुधवार को इस संबंध में संयुक्त बयान जारी करने वालों में अमेरिकी भाषाविद्, दार्शनिक और इतिहासकार नोम चोम्स्की, फिल्म निर्माता मीरा नायर, अदाकारा रत्ना पाठक शाह, लेखक अमिताव घोष, सलमान रश्दी, अरुंधति रॉय और पत्रकार पी साईनाथ भी शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘हम भारत सरकार से उमर खालिद और उन सभी को रिहा करने की मांग करते हैं जिन्हें सीएए-एनआरसी का विरोध करने के कारण गलत और अनुचित तरीके से फंसाया गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘यह सुनिश्चित किया जाए कि दिल्ली पुलिस संविधान के अनुरूप अपने द्वारा ली गई शपथ का पालन करते हुए दिल्ली दंगों की निष्पक्ष जांच करे।’’

खालिद को इस साल फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामले में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। बयान जारी करने वाले लोगों ने कहा है, ‘‘हम फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों के मामले में मनगढ़ंत आरोपों में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता उमर खालिद के साथ खड़े हैं।’’

दिल्ली पुलिस के आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने पिछले सप्ताह कहा था कि बल के पास मामले को साबित करने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों सहित तमाम दस्तावेजी सबूत हैं। उन्होंने कहा था कि पुलिस ने दंगों के मामले में अब तक 1,571 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें किसी की जाति या धर्म नहीं देखा गया। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली क्राइमदिल्लीउमर खालिद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत