लाइव न्यूज़ :

हनुमान जी ,शिवाजी और चे ग्वेरा की वजह से नहीं लड़ रहीं उमा भारती लोकसभा चुनाव!

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 16:09 IST

केंद्रीय मंत्री उमा भारती को बीजेपी ने अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान लोकसभा में झांसी का प्रतिनिधित्व करने वाली उमा भारती ने आम चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देउमा भारती बीजेपी की ऐसी नेताओं में से एक हैं, जो राम मंदिर के आंदोलन से जुड़ी थीं।उमा भारती की अगुआई में बीजेपी ने 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती इस बार लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ रही हैं। लेकिन उमा भारती ने चुनाव ना लड़ने का कारण भी बताया है। उमा भारती ने कहा है कि वह भगवान हनुमान, छत्रपति शिवाजी और मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा से प्रभावित होकर इस बार का लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उमा भारती ने ये दिलचस्प बयान दिया है। हालांकि उमा भारती ने पहले कहा था कि वह वह मई से 18 महीने की तीर्थयात्रा पर जाना चाहती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार ने जब उमा भारती से पूछा कि आप बीजेपी की फायरब्रैंड नेता हैं, तो आपको नहीं लगता कि इस चुनाव में बीजेपी को आपकी कमी खलेगी?

उमा भारती ने कहा, ''मैं अपनी जिंदगी में तीन लोगों से बहुत प्रभावित हूं, पहले हनुमान जी, दूसरे चे ग्वेरा और तीसरे छत्रपति शिवाजी। चे ग्वेरा जीते थे और वह नेता फिदेल कास्त्रो के साथ हो गए थे। लेकिन अचानक उनको एहसास हुआ और उन्होंने कहा, एक अलग देश उनका इंतजार कर रहा है। उन्होंने इसके बाद सत्ता और सारी सुविधाएं त्याग दीं। वो दूसरे देश जाकर लड़े और वहां उसके दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह  हनुमान भी एक मिसाल हैं। हनुमान ने भी सबकुछ के लिए लड़ाई की, जो जिम्मेदारियां उनको सौंपी गईं उनको पूरा किया और आखिर में भगवान राम की चरणों में चले गए। ठीक इसी तरह मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी भी थे। इसलिए मैं जो भी करती हूं...पहले इनको याद कर लेती हूं।मैंने इनसे प्रभावित होकर ही ये फैसला किया है। अभी सबकुछ का वक्त है लेकिन मैं गंगा की सफाई करना चाहूंती हूं आने वाले पांच सालों तक। मेरे लिए सांसद बनना और मंत्री बनना किसी शक्ति का परिचायक नहीं है।''

केंद्रीय मंत्री उमा भारती को बीजेपी ने अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान लोकसभा में झांसी का प्रतिनिधित्व करने वाली उमा भारती ने आम चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था। 

उमा भारती बीजेपी की ऐसी नेताओं में से एक हैं, जो राम मंदिर के आंदोलन से जुड़ी थीं। उमा भारती की अगुआई में बीजेपी ने 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में उमा झांसी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुई थीं। 

टॅग्स :उमा भारतीझांसीमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर पेयजल कांड: उमा भारती ने खोल दी पोल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफा मांगा

भारत2029 लोकसभा चुनाव झांसी सीट से लड़ना चाहती हूं?, उमा भारती ने कहा- भाजपा नेतृत्व को सूचना दे दी, पार्टी अगर चाहेगी तो...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर