लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: महाकाल मंदिर के सामने जमीन से निकले एक हजार साल पुराने खंडित मंदिर के जीर्णोद्धार की तैयारी

By बृजेश परमार | Updated: May 11, 2023 21:39 IST

मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग मुख्यालय के पुराविद एवं पुरातत्व अधिकारी डॉ. रमेश यादव ने बताया कि अगस्त 2022 में आयुक्त पुरातत्व शिल्पा गुप्ता ने उज्जैन जाकर इस मंदिर की स्थिति को देखा था। उसके बाद उन्होंने इसके जीर्णोद्धार की योजना बनाने के निर्देश दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजीर्णोद्धार के तहत यह मंदिर  इस पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं पुरातत्व विभाग ने इसे बनाने के लिए 85 लाख रुपए का टेंडर निकाला थालेकिन काम कठिन होने से किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में पिछले साल खुदाई में मिले करीब एक हजार साल पुराने खंडित मंदिर को दोबारा प्राचीन स्वरूप में बनाने की तैयारी हो गई है। जीर्णोद्धार के तहत यह मंदिर  इस पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं और यह 37 फीट ऊंचा होगा। पुरातत्व विभाग ने इसे बनाने के लिए 85 लाख रुपए का टेंडर निकाला था, लेकिन काम कठिन होने से किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। अब विभाग के सुपर विजन में ही मंदिर का जीर्णोद्धार होगा।

मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग मुख्यालय के पुराविद एवं पुरातत्व अधिकारी डॉ. रमेश यादव ने बताया कि अगस्त 2022 में आयुक्त पुरातत्व शिल्पा गुप्ता ने उज्जैन जाकर इस मंदिर की स्थिति को देखा था। उसके बाद उन्होंने इसके जीर्णोद्धार की योजना बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर काम करते हुए विभाग ने टेंडर निकाला। ठेकेदार के नहीं आने पर अब लेबर और मटेरियल के अलग अलग टेंडर लगाए जाएंगे। 

मटेरियल एवं लेबर दोनों का ही लगभग 70 लाख से अधिक का टेंडर होगा। एक हजार साल पुराने इस मंदिर के जीर्णोद्धार में सुपरविजन विभाग खुद करेगा। जमीन के अंदर से निकले मंदिर के अवशेषों को जोड़ा जाएगा। इस माह के अंत तक काम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मंदिर के सभी पत्थरों पर नंबरिंग कर दी गई है। 

इसके आधार पर ही मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पुराविद एवं शोध अधिकारी डॉ.वाकणकर शोघ संस्थान ध्रुवेंद्रसिंह जोधा ने बताया कि यह मंदिर 11वीं सदी का एक हजार साल से ज्यादा पुराना है। यह भूमिज शैली में बना था, जो मंदिर निर्माण की नागर शैली की उपशैली है। जो पत्थर नहीं मिलेंगे, उनको ढूंढा जाएगा या फिर सेंड स्टोन के पत्थरों का उपयोग कर पुरातन स्वरूप दिया जाएगा। 

मंदिर का गर्भगृह भी तैयार होगा। डॉ. जोधा ने बताया कि इसमें मंदिर की शुरूआत भूमि से ही होती है। भूमिज शैली उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला की एक किस्म है, जो गर्भगृह के शीर्ष पर शिखर निर्माण के लिए घूर्णन वर्ग-वृत्त सिद्धांत पर आधारित है। परमार वंश के शासन के दौरान मध्य भारत के मालवा क्षेत्र में 10 वीं शताब्दी के बारे में खोजा गया। 

यह हिंदू और जैन मंदिरों में पाया जाता है। गुजरात, राजस्थान, डेक्कन और दक्षिणी और पूर्वी भारत के कुछ प्रमुख हिंदू मंदिर परिसरों में भी यही शैली है। भूमिज शैली के मंदिर परमार काल में बनाए जाते थे। इसलिए इस मंदिर के पुनः बनने से इतिहास सुरक्षित होगा। राजस्थान में भूमिज शैली का सबसे पुराना मंदिर पाली जिले में सेवाड़ी का जैन मंदिर है।झालरापाटन का सूर्य मंदिर सप्तरथ व सप्तभूम भी इसी शैली का है।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरउज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार