लाइव न्यूज़ :

आधार अपग्रेड कराने के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, UIDAI ने दी ये सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2020 19:29 IST

केंद्रीय दूरसंचार एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आधार को नागरिकों के लिए अधिक व्यवहारिक रूप से आसान बनाने के लिए, आधार अपडेट सेवाओं की पेशकश करने के लिए सीएससी को अनुमति दी है। करीब 20 हजार सीएससी बैंकों के नामित अब नागरिकों को यह सेवा प्रदान कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआधार कार्ड अपडेट कराने वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है। देश भर में सीएससी के माध्यम से 20 करोड़ से अधिक आधार तैयार किए गए थे।

नई दिल्ली:आधार कार्ड अपडेट कराने वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार अपडेशन शुरू करने के लिए आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के तहत 'एक कॉमन सर्विस सेंटर, एक एसपीवी की' अनुमति दे दी है। अभी सीएससी के 20 हजार बैंकिंग संवाददाताओं (बीसी) द्वारा भी दूर दराज के क्षेत्रों में सुविधाएं  दी जा रही हैं।

केंद्रीय दूरसंचार एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आधार को नागरिकों के लिए अधिक व्यवहारिक रूप से आसान बनाने के लिए, आधार अपडेट सेवाओं की पेशकश करने के लिए सीएससी को अनुमति दी है। करीब 20 हजार सीएससी बैंकों के नामित अब नागरिकों को यह सेवा प्रदान कर सकेंगे।

 उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि सीएससी वीएलईज यूआईडीएआई द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार ज़िम्मेदारी के साथ आधार का काम शुरू करें। मुझे यकीन है कि यह सुविधा ग्रामीण नागरिकों की एक बड़ी संख्या को आधार सेवाओं को उनके निवास स्थान के करीब लाने में मदद करेगी। सीएससी के सीईओ डा. दिनेश त्यागी ने कहा कि उन्होंने सभी बैंकिंग संवाददाताओं को कहा है कि वह तकनीकी ट्रेनिंग को तुरंत पूरा करें। जिसे यूआईडीएआई ने मांगा है ताकि आधार अपडेशन का काम जल्द शुरू किया जा सके।

डा त्यागी ने केंद्रीय दूरसंचार, आईटी एवं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को सीएससी के माध्यम से आधार अपडेशन कार्य को फिर से शुरू करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मजबूती मिलेगी। सीएससी पहले आधार का काम कर रहे थे और देश भर में सीएससी के माध्यम से 20 करोड़ से अधिक आधार तैयार किए गए थे।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज