लाइव न्यूज़ :

उडुपीः हिजाब समर्थन!, सिद्धारमैया सरकार ने सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्राचार्य बीजी रामकृष्ण से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार वापस लिया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 14:22 IST

मुस्लिम समुदाय के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज कराए जाने के कारण सरकार ने उन्हें यह पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार दिया जाना था।शिक्षक के खिलाफ रोष की वजह दो साल पहले हिजाब विवाद के दौरान कथित रुख है।

बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार ने उडुपी जिले के कुंदापुरा में सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्राचार्य बी जी रामकृष्ण को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार देने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रामकृष्ण को आज शिक्षक दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार दिया जाना था।

लेकिन मुस्लिम समुदाय के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज कराए जाने के कारण सरकार ने उन्हें यह पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि शिक्षक के खिलाफ रोष की वजह दो साल पहले राज्य में हिजाब विवाद के दौरान उनका कथित रुख है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘सरकार ने पहले उनके नाम की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है।’’

गोवा : नाबालिग छात्र की पिटाई के आरोप में दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार

पुलिस ने उत्तरी गोवा में स्थित स्कूल में नौ वर्षीय छात्र की पिटाई करने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो शिक्षिकाओं को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षिकाओं ने महज इस बात पर छात्र की पिटाई कर दी थी कि उसने अपनी कॉपी का एक पन्ना फाड़ दिया था। उन्होंने बताया कि यह घटना इस सप्ताह के शुरू की है।

म्हापसा के पुलिस उपाधीक्षक संदेश चोडणकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सुजल गावडे और कनिष्का गाडेकर को छात्र के अभिभावक की ओर से कोलवाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘वागली-कैमुरलिम स्थित श्री सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय के चौथी कक्षा के छात्र को शिक्षिकाओं ने कथित तौर पर पीटा था।

जिससे उसकी जांघों, पैरों और पीठ पर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।’’ शिकायत के अनुसार, शिक्षिकाओं ने महज इसलिए छात्र की पिटाई कर दी क्योंकि उसने अपनी कॉपी का एक पन्ना फाड़ दिया था। चोडणकर ने कहा कि शिक्षिकाओं पर किशोर न्याय अधिनियम की भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 82 और गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर