लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर जताया खेद, लेकिन ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 7, 2022 07:42 IST

कांग्रेस नेता उदित राज ने बाद में कहा था कि राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में की गई उनकी टिप्पणी निजी है और इससे कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउदित राज ने राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि द्रौपदी मुर्मू जी जैसी राष्ट्रपति किसी देश को न मिले।अब राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपनी चापलूसी वाली टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया।भाजपा ने उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस निशाना साधा।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपनी चापलूसी वाली टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया, लेकिन कहा कि वह सवाल उठाना जारी रखेंगे और राष्ट्रपति को बयान देने से पहले सोचना चाहिए।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, "राष्ट्रपति जी को बयान सोच करके देना चाहिए। नमक खाने का अर्थ गहरा है। मेरे शब्द चयन में गलती हुई, खेद है। मैं सवाल करता रहूंगा। मैं पद का मोह नहीं रखता, एससी/एसटी का प्रतिनिधित्व करता हूं तो तड़प जाता हूं जब इनके नाम से उच्च पद पर रहकर चुप रहते हैं।" उदित राज ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, "द्रौपदी मुर्मू जी जैसी राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70 प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यह टिप्पणी कांग्रेस की ‘आदिवासी विरोधी’ मानसिकता को दर्शाती है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "उदित राज ने पहले भी इस प्रकार का अपराध किया है। उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रपति मुर्मू, बल्कि शीर्ष संवैधानिक पद का और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी का भी लगातार अपमान किया है।"

पूनावाला ने कहा, "उदित राज ने तत्कालीन राष्ट्रपति (कोविंद) के लिए ‘गूंगा और बहरा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। अब उन्होंने मुर्मू जी को चमचा कहा है। कांग्रेस ने कभी उन पर कार्रवाई नहीं की, क्योंकि वह उनकी राय का समर्थन करती है।" ज्ञात हो कि राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू सोमवार को पहली बार गुजरात पहुंची थीं। गांधीनगर में गुजरात सरकार की ओर से आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था, "गुजरात में पैदा होने वाला नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है।" 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार