लाइव न्यूज़ :

उद्धव सरकार ने लिया बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में मकान मालिकों को किरायेदार से 3 माह तक किराया नहीं लेने का आदेश हुआ जारी

By अनुराग आनंद | Updated: April 17, 2020 17:18 IST

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने आदेश जारी कर प्रदेश के मकान मालिकों से उनके घर में रहने वाले किरायेदार पर किराये के लिए अगले तीन माह तक दवाब नहीं बनाने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले अब तक देश के दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक है।महाराष्ट्र के मुंबई में अकेले 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य आवास विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि मकान मालिकों को कम से कम 3 महीने के लिए किराए के संग्रह को स्थगित करने के निर्देश जारी करता है।

इस अवधि के दौरान, किसी भी किरायेदार को किराए का भुगतान नहीं करने के कारण किराए के घर से बेदखल किए जाने पर राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने भी इस आदेश को जारी किया है। 

बता दें कि कोरोना वायरस से देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में शुक्रवार (17 अप्रैल) को केसों की संख्या बढ़कर 3205  हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 288 नए मरीज मिले हैं जबकि 7 और लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 194 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 194 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 194 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, दिल्ली में 38, गुजरात में 36 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में 10 और जम्मू-कश्मीर में चार मौतें हुई हैं। केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा झारखंड में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला