लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के पास चाय वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, सुरक्षा में लगे 170 सुरक्षाकर्मियों को अन्य जगह किया शिफ्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 7, 2020 08:18 IST

बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने सोमवार को उक्त सूचना देने हुए कहा कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए दवाओं का छिड़काव किया गया है। व्यक्ति वहां चाय की दुकान लगाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास 'मातोश्री' के पास चाय की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।इसके बाद 170 से अधिक पुलिसकर्मियों व एसआरपीएफ के जवान, जिनमें से कुछ सीएम की सुरक्षा में थे को एहतियाती तौर दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास 'मातोश्री' के पास चाय की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद 170 से अधिक पुलिसकर्मियों व एसआरपीएफ के जवान, जिनमें से कुछ सीएम की सुरक्षा में थे को एहतियाती तौर दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने सोमवार को उक्त सूचना देने हुए कहा कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए दवाओं का छिड़काव किया गया है। व्यक्ति वहां चाय की दुकान लगाता है। उसके संक्रमित होने की पुष्टि होने पर, उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

चाय बेचने वाला केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के आवास के करीब अपनी दुकान लगाता है। वहीं, सीएम की सुरक्षा में लगए कई मुंबई पुलिस व एसआरपीएफ के जवान इस दुकान पर चाय पीने के लिए आते रहे हैं। मातोश्री पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र के प्रशासनिक भवन के रूप में उभरी है क्योंकि सीएम ठाकरे अपने निवास से अधिकांश चीजें संचालित करना पसंद करते हैं।

एक अधिकारी का कहना है कि दो श्रमिकों को कोरोना की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा, पूरी लेन को सील कर दिया गया है। चूंकि आसपास के सभी पुलिसकर्मी चाय के लिए उनके स्टॉल पर आते थे, इसलिए स्थानीय लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

मिली जानकारी की अनुसार, चाय दुकानदार के कोरोना होने के लक्षण के बारे में उस समय पता चला जब उसे बुखार, खांसी और सांस फूलने लगी। इसके बाद उसे एचबीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अ

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरेमुंबईसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण