लाइव न्यूज़ :

Udaipur killing: उदयपुर हत्याकांड की एनआईए करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता का पता लगाने का दिया निर्देश

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2022 13:27 IST

मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘ गृह मंत्रालय ने एनआईए को राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने उदयपुर हत्याकांड की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया हैमंत्रालय ने एनआईए को घटना में अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता का पता लगाने का निर्देश दिया है

नयी दिल्लीः गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को उदयपुर में एक दर्जी की हत्या की घटना की जांच अपने हाथ में लेने और मामले में किसी भी संगठन तथा अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता का पता लगाने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के लिए पहले ही एक एसआईटी गठित कर चुकी है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘ गृह मंत्रालय ने एनआईए को राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच करने का निर्देश दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता की गहन जांच की जाएगी।’’

हत्याकांड को लेकर मीडिया से बातचीत में इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि उनके क्या इरादे थे, उनके किससे लिंक थे राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर, इन सभी बातों का खुलासा होगा। इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और ये घटना मामूली नहीं है और ऐसे नहीं हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर किसी से लिंक ना हो तब तक ऐसी घटनाएं नहीं होती है, ये अनुभव कहता है। उसी रूप में इस मामले की जांच की जा रही है। मैं जा रहा हूं और बैठक होगी।

गौरतलब है कि उदयपुर में मंगलवार को दो लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से एक दर्जी की हत्या कर दी थी और उसका वीडियो सार्वजनिक करते हुए कहा कि वे ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला ले रहे हैं। पुलिस ने वारदात के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उदयपुर के सूरजपोल इलाके के निवासी गोस मोहम्मद, बेटे रफीक मोहम्मद और अब्दुल जब्बार के बेटे रियाज के रूप में हुई है।

हत्या की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है जिसमें एसओजी एडीजी अशोक कुमार राठौर, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार, एक एसपी और एडिशनल एसपी को शामिल किया गया है। उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने कन्हैयालाल के परिजनों को 31 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है। हालांकि परिजनों ने मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही कन्हैलाल की पत्नी ने दोषियों को फांसी की सजा की मांग की है।

 

टॅग्स :उदयपुरएनआईएगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए