लाइव न्यूज़ :

'मदरसों में क्या छोटे बच्चों को ईशनिंदा की सजा सिर कलम करना बताया जाता है...', उदयपुर की घटना पर बोले आरिफ मोहम्मद खान

By भाषा | Updated: June 29, 2022 22:34 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि मुस्लिम लॉ कुरान से नहीं आता और इसे अलग-अलग लोगों ने ‘एम्पायर’ के दौरान लिखा और इसमें सिर कलम करने की बात है। उन्होंने कहा कि यह लॉ मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'मुस्लिम लॉ कुरान से नहीं आता, इसमें सिर कलम की बात कही गई है, ये मदरसों में पढ़ाया जाता है'हर बच्चे को 14 साल की उम्र तक विविधता पूर्ण शिक्षा देने की है जरूरत: आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम: राजस्थान में एक दर्जी की नृशंस हत्या को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि क्या मदरसों में छोटे बच्चों को यह सिखाया जाता है कि ईशनिंदा की सजा सिर कलम करना है। खान ने हर बच्चे को 14 साल की उम्र तक विविधता पूर्ण शिक्षा देने की वकालत करते हुए कहा कि यह उनका एक मौलिक अधिकार है और इस उम्र से पहले बच्चों को कोई अलग विशिष्ट शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम लॉ कुरान से नहीं आता। खान ने कहा कि इसे विभिन्न लोगों ने ‘एम्पायर’ के वक्त लिखा और इसमें सिर कलम करने की सजा का जिक्र है। राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों ने मंगलवार को एक दर्जी की गला काटकर हत्या कर दी थी और घटना के वीडियो ऑनलाइन डाले थे। इन वीडियो में आरोपियों ने कहा था कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लिया है।

खान ने कहा, ‘अब अगर किसी को पांच या छह वर्ष की आयु से सिखाया जाए...जिसे वे मुस्लिम लॉ कहते हैं...यह कुरान से नहीं आया। इसे तो अलग-अलग लोगों ने ‘एम्पायर’ के दौरान लिखा और इसमें सिर कलम करने की बात है। यह लॉ मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जाता है।’ 

उन्होंने कहा कि अगर (बच्चों को) सिखाया जाए, उससे वे प्रभावित हों और वैसा ही व्यवहार करें तो इससे निपटना बेहतर होगा। खान ने कहा, ‘पहली बात तो यह कि यह कोई दैवीय कानून नहीं है। इसे लोगों ने ‘एम्पायर’ के वक्त लिखा। बच्चों को वे बताते हैं कि यह ईश्वर का कानून है।’ राज्यपाल ने कहा कि लोग ऐसी चीजों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं जब ये आस्था की बात बन जाती हैं और उसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

टॅग्स :Arif Mohammad Khanइस्लामislam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज