लाइव न्यूज़ :

UK Boards 10th Result 2018: इंतजार खत्म, जारी हुए यूके बोर्ड 10वीं नतीजे, यहां देखें रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: May 26, 2018 11:52 IST

Uttarakhand UK Board 10th Results 2018 UBSE: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) आज  कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिया है। छात्र अपने नतीजे ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे। साथ ही मोबाइल से SMS कर प्राप्त कर सकते हैं।   

Open in App

नैनीताल, 26 मई: लंबे वक्त के इंजार के बाद उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) ने कक्षा 10वीं (UBSE class 10th Result 2018)  के नतीजे जारी कर दिए है। यह रिजल्ट आज करीब 11 बजे जारी किए गए। यूके बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है। रिजल्ट को लेकर छात्र सुबह से ही उत्साहित और बेचैन नजर आ रहे थे। साइबर कैफों में छात्रों की भीड़ देखी गई। जैसे ही नतीजे जारी हुए पास हुए छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पास हुए विद्यार्थी अपने स्थानीय विद्यालयों में जाकर खुशियां मनाई। वहीं, यूके बोर्ड ने 12वीं के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र अपने रिजल्ट  uaresults.nic.in पर  जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल से SMS कर प्राप्त कर सकते हैं। 

 इस साल बोर्ड 10वीं (UK Board class 10th Board Exams 2018) की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई जो 24 मार्च तक आयोजित आयोजित कराईं गई। लगभग हाईस्कूल में 2.8 लाख छात्रों ने यूके बोर्ड की ओर से पूरे राज्य में मुहैया कराए गए 1309 केंद्रों में परीक्षाओं में शामिल हुए। पिछले साल यूके बोर्ड 10वीं के एग्जाम 18 मार्च से शुरू हुई जो 10 अप्रैल तक आयोजित कराई गई थी। साल 2017 में 73.67 फीसदी छात्र पास हुए थे। पिछले साल आयशा गौरी ने 98.56 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कई नामों से जाना जाता है जैसे उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद (यूबीएसई), यूके बोर्ड और उत्तरांचल बोर्ड। यह बोर्ड हर साल मार्च-अप्रैल में राज्य की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कराता है।

मोबाइल पर SMS कर देख सकते हैं (UK class 10th Result)- 

यूके बोर्ड 10वीं के छात्रों को मोबाइल पर SMS कर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर  UK10ROLLNUMBER लिखें और  56263 नंबर पर भेज दें। कुछ देर बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर मौजूद होगा। 

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के बारे में उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। सन् 2001 में उत्तरांचल राज्य के गठन के बाद उत्तरांचल शिक्षा एंव परीक्षा परिषद की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय रामनगर (नैनीताल) में हुई। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार के अधीन शिक्षा विभाग की एक संस्था है, जिसका कार्य राज्य के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करना और हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर की वार्षिक परिषदीय परीक्षाएं आयोजित कराना है। बोर्ड हर साल 1300 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर 300,000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराती है।

ऐसे देखें यूके बोर्ड 10वीं के नतीजे- 

1.  छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in को लॉग इन करें।2.  इसके बाद रिजल्ट (Result) के लिंक पर क्लिक करें।3.  उसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट (UK class 10th Result) लिंक पर क्लिक करें।4. रोल नम्‍बर व जन्म तिथि व अन्य पूछी गईं जानकारी फिल करें।5. सब्मिट का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।6. छात्र चाहें तो अपना रिजल्ट सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं।  

आप अपना रिजल्ट (UBSE Class 10th/Matric Result 2018) uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर देख सकतें हैं

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूबीएसई.यूके.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज