लाइव न्यूज़ :

मौसम का कहर- तीन बच्चों सहित सात की मौत, बंद हुए गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2018 22:57 IST

आज शाम हुई तेज बारिश के बाद से दिल्ली समेत उत्तर भारत का मौसम बदल गया है।

Open in App

नई दिल्ली,2 मई: आज शाम हुई तेज बारिश के बाद से दिल्ली समेत उत्तर भारत का मौसम बदल गया है। खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में बुधवार को अचानक आए आंधी-तूफान ने एक युवक और तीन बच्चियों की जान ले ली, जबकि एक मदरसे की टीनशेड गिरने से आठ मासूम घायल हो गए। वहीं रामपुर में अजीम नगर के मिलक बगरउआ गांव में पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान के अलवर में भी दो लोगों की मौत हो गई है।

 इसके अलावा यूपी के अन्य हिस्सों में भी आंधी और बारिश का कहर देखने को मिला। देश की राजधानी दिल्ली में भी धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश हुई। राजधानी दिल्ली में भी धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आयी और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के विभिन्न भागों में जाम भी देखने को मिला। जबकि खराब मौसम के कारण फ्लाइट भी डिले हो गई हैं।

वहीं, उत्तरकाशी में भूस्खलन होने से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गये हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ​ऋषिकेश—गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मल्ला तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी व ओजरी के पास भूस्खलन होने से बाधित हो गये जिससे दोनों मार्गों पर सैकड़ों यात्री वाहनों में फंस गए हैं। सीमा सड़क संगठन तथा अन्य एजेंसियां मार्ग खोलने में जुटी हुई हैं। शाम को हुई बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के पास बड़े स्तर पर भूस्खलन हुआ जिससे गंगोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई तथा मार्ग के दोनों ओर दर्जनों यात्री वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

दूसरी और यमुनोत्री क्षेत्र में भी भारी बारिश होने के बाद यमुनोत्री हाईवे स्यानाचट्टी व ओजरी के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया जिससे यमुनोत्री धाम को आने व जाने वाले सैकड़ों यात्री घंटों तक वाहनों में फंसे रहे।सूत्रों ने बताया कि दोनों मार्गों पर से मलबा हटाकर उन पर जल्द ही यातायात शुरू कर दिया जायेगा।इसके अलावा, चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के मोरियाणा टॉप पर तेज आंधी चलने के कारण कुछ आवासीय भवन के साथ टीन शेड से बनी दुकानों की छत उड़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है।

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :मौसमदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज