लाइव न्यूज़ :

राजग सरकार में दो-दो आरबीआई गवर्नर को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया : चिंदबरम

By भाषा | Updated: January 20, 2019 00:35 IST

चिदंबरम ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि देश की आबादी में नीचे के 40 प्रतिशत सर्वसाधारण को एक निश्चित आय दी जानी चाहिए।’’ 

Open in App

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम ने शनिवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में भारतीय रिजर्व बैंक के दो-दो गवर्नरों को ‘अपमानित’ किया गया और उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।चिदंबरम ने मुंबई के उपनगर बांद्रा में ‘भारतीय अर्थव्यवस्था : अवसर और चुनौतियां’ विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा,‘‘कभी भी आरबीआई के दो लगातार गवर्नरों को अपमानित करके उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया गया।’’ इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस ने किया था। उन्होंने इस संदर्भ में रघुराम राजन या उर्जित पटेल का नाम नहीं लिया लेकिन जाहिरा तौर पर उनका इशारा उन्हीं की तरफ था।समझा जाता है कि मोदी सरकार ने राजन को दूसरा कार्यकाल देने से मना कर दिया था। राजन सितंबर 2016 में अपना तीन वर्ष का कार्यकाल खत्म कर चले गए थे। उनके स्थान पर पटेल ने आरबीआई के गवर्नर का पद संभाला था। पिछले साल 10 दिसंबर में पटेल ने भी अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले इस पद से इस्तीफा दे दिया था।चिदंबरम ने कृषि नीतियों को लेकर भी भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) विफल रहा है। कृषि उपज की सरकारी खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। एक राष्ट्र के तौर पर हमें अपने किसानों के लिए कम से कम उतनी आय की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए कि वे कृषि क्षेत्र में बने रहें।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि देश की आबादी में नीचे के 40 प्रतिशत सर्वसाधारण को एक निश्चित आय दी जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से ईंधन कीमतों के मुद्दे को भी ठीक से नहीं संभाला गया। उन्होंने कहा कि मुद्रा ऋण से भी रोजगार के अवसर नहीं बढ़े हैं बल्कि इससे फंसे ऋणों में ही बढ़ोत्तरी हुई है।

टॅग्स :पी चिदंबरमभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)उर्जित पटेलरघुराम राजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos