लाइव न्यूज़ :

पंजाब में दो बार के विधायक ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा छोड़ी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 23:58 IST

Open in App

फिरोजपुर से दो बार के विधायक सुखपाल सिंह नान्नू ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों की मौत का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी। नान्नू 2002 और 2007 में दो बार फिरोजपुर शहर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीते थे। वह 2012 और 2017 में कांग्रेस के परमिंदर सिंह पिंकी से हार गए थे। अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए, नान्नू ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान कई किसानों की मौत के कारण, उनके समर्थक परेशान हैं और उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कुछ निर्णय लेना पड़ा। शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की अटकलों का खंडन करते हुए नान्नू ने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं होने रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं वही करूंगा जो मेरे कार्यकर्ता कहेंगे।" इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन उन्हें मनाने पहुंचे थे। सरीन ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की। हालांकि, नान्नू नहीं माने और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नान्नू ने आरोप लगाया कि वर्तमान स्थिति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य भी अब कहे जाएंगे विधायक, भारत सरकार के स्तर पर लिया गया निर्णय

भारतUttar Pradesh: विधायक को मिलते हैं 1.95 लाख रुपए प्रतिमाह?, अब यूपी में भी बढ़ेगी विधायकों की सैलरी और पेंशन!

भारतदिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 विधायकों को MCD में मनोनीत किया, पूरी सूची यहां

भारतRajasthan Politics: विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA, सदन में ही गुजारी सारी रात

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल