लाइव न्यूज़ :

बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:43 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मंगलवार को दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात सोपोर के पेठसीर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तड़के आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, उनकी पहचान और वे किस समूह से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। इस बीच, कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर में इस साल 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है। कुमार ने ट्वीट किया कि जम्मू कश्मीर, अन्य सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के सामूहिक प्रयास से कश्मीर क्षेत्र में 2021 में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला