लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कुख्यात ईरानी गिरोह के दो संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:43 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), एक अक्टूबर पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में कल्याण के पास से कुख्यात ईरानी गिरोह के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी के मोबाइल और सोने की चेन बरामद की है, जिनकी कीमत 2.36 लाख रुपये आंकी गई है।

ठाणे पुलिस की प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि कासिफ जाफर ईरानी उर्फ हुसैन (20) और कंबार उर्फ अंबर अन्नू सैयद ईरानी (23) को बुधवार शाम अम्बिवली से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस की एक टीम ने अम्बिवली में छापेमारी कर उनके पास से चोरी के मोबाइल और सोने की चेन जब्त की , जिसकी कीमत करीब 2.36 लाख रुपये है। झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।’’

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 394, 397 और 34 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी कासिम के खिलाफ 11 और अंबर के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले भी ठाणे, नवी मुंबई, मुंबई और रायगढ़ जिले में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल