लाइव न्यूज़ :

इंदौर में शराब पार्टी के बाद दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:58 IST

Open in App

इंदौर, 27 जुलाई मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के जहरीली शराब कांड में छह लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंदौर में शराब पार्टी के बाद कम से कम दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने इस शराब पार्टी को लेकर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "शहर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र के एक बार में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने एक पार्टी में बीयर पी थी। इनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है।"

उन्होंने बताया कि इस बार की शराब और खाने-पीने की अन्य चीजों के नमूनों की जांच कराई जाएगी।

इस बीच, शराब पार्टी के बाद गंभीर रूप से बीमार रिंकू वर्मा नामक व्यक्ति शहर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। वर्मा के दोस्त स्वप्निल शर्मा ने बताया, "अस्पताल में भर्ती मेरे दोस्त रिंकू वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसमें जहरीली शराब पीने के लक्षण हैं।"

शर्मा ने दावा किया कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र के बार में हुई पार्टी में शामिल तीन अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने कहा, "हम शराब पार्टी को लेकर विस्तृत जांच कर रहे हैं। हम पार्टी में शामिल दो लोगों की मौत को लेकर शराब के साथ ही खाद्य विषाक्तता और अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं।"

आबकारी अधिकारी ने कहा कि छोटा बांगड़दा क्षेत्र के बार में शुक्रवार की ही रात लगभग 100 अन्य लोगों ने भी शराब पी थी और खाना खाया था, लेकिन उन्होंने तबीयत बिगड़ने की अब तक शिकायत नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos