लाइव न्यूज़ :

परिवार के दो गुटों के संघर्ष में दो लोगो की मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:00 IST

Open in App

राजस्थान के टोंक जिले में रविवार को एक परिवार के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा ने बताया कि पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देसवाली मोहल्ले में एक ही परिवार के दो गुटों में हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले कुछ समय से दोनों गुटों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और रविवार को दोनो गुटों के सदस्यों में संघर्ष हो गया। मिश्रा ने बताया, ‘‘दो गुटों के संघर्ष में निजामुद्दीन और रहीम की मौत हो गई। उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस संघर्ष में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल