लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: रामबन में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही, दो की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद

By शिवेंद्र राय | Updated: August 11, 2022 15:31 IST

पहाड़ी राज्यों में मॉनसूनी सीजन में भारी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और बादल फटने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। गुरुवार को जम्मू के रामबन में बादल फटने के कारण कारण भारी तबाही हुई और दो लोगों की जान चली गई। हिमाचल के कुल्लू में भी बादल फटने से एक 60 साल की बुजुर्ग और 16 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपहाड़ों पर लगातार हो रही है भारी बारिश जम्मू के रामबन में बादल फटने से दो की मौतहिमाचल के कुल्लू में भी बादल फटा

जम्मू: पहाड़ी राज्यों में भारी बरसात के कारण भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जारी हैं। गुरुवार को रामबन में बादल फटने के कारण भारी तबाही हुई। बादल फटने और भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा बिखर गया जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद करना पड़ा। रामबन में बादल फटने के कारण दो लोगों की जान भी चली गई है। जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ी हैं। रामबन में बादल फटने के कारण उपर पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर आचानक से नीचे गिरने लगे जिससे अफरा तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

बादल फटने की घटना के बाद जिला प्रशासन तुरंत ही राहत और बचाव कार्य में जुट गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द से जल्द शुरु करने की कोशिश की जा रही है। यातायात रुकने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लगातार हो रही बारिश से राज्य की तवी नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की है और सतर्क रहने को कहा है।

हिमाचल के कुल्लू में भी बारिश का कहर

पहाड़ी राज्य हिमाचल भी मॉनसून के सीजन में भारी बारिश के कारण तबाही का सामना कर रहा है। कुल्लू जिले के आनी में आधी रात में बादल फटने की घटना हुई जिसके कारण कई दुकानें और गाड़ियां बह गईं। कुल्लू के आनी के खदेड़ गांव में इस घटना की वजह से एक 60 साल की बुजुर्ग और 16 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। दोनों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। आनी के एसडीएम नरेश वर्मा ने घटना की पुष्टि है। बादल फटने से देवठी पंचायत और आनी बाजार में काफी नुकसान हुआ है। आनी में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।  हिमाचल में चंबा के बाड़मौर में भारी बारिश और बादल फटने की खबर है। यहां बादल फटने की वजह से पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर बिखर गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuहिमाचल प्रदेशमानसूनSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज