लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 15:02 IST

Open in App

सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से दो व्‍यक्तियों की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में समधी थे। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सुल्तानपुर के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सुल्तानपुर से पैसेंजर ट्रेन द्वारा कोतवाली नगर के गल्लामंडी निवासी ओमप्रकाश जायसवाल (70) कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे और अपने समधी मुरली जायसवाल (62) निवासी ग्राम सोनावां बहरिया के साथ उनके घर जाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे जाने लगे, तभी पीछे से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में दोनों आ गए, जिससे दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश के दादरी में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

भारतओडिशा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल