लाइव न्यूज़ :

सरिया चोरी कर बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 00:14 IST

Open in App

नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी मोड़ के पास सरिया चोरी कर सस्ते दाम पर बेचने के आरोप में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दादरी थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि सरिया चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बबलू और अंकित भाटी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरिया चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह राजमार्ग से गुजरने वाले सरिया से लदे ट्रकों से सरिया चोरी करता है और बाद में उसे करीब आधे दाम पर दुकानदारों को बेच देता है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 14 क्विंटल सरिया बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सरिया चोर गिरोह के करीब तीन-चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल