लाइव न्यूज़ :

धान खरीद घोटाले के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:29 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई बरेली जिले की नवाबगंज तहसील में छह हजार क्विंटल धान की फर्जी खरीद के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी अभिलेखों का सत्यापन करने वाले राजस्व कर्मियों और धान केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) राजकमार अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि किसानों से सीधे धान की खरीद के लिए खोले गए क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की तौल के साथ बिचौलियों ने फर्जी तरीके से छह हजार क्विंटल धान की तौल करा दी। जिन किसानों के पास एक बीघा जमीन भी नहीं है, उनके नाम से कई-कई क्विंटल धान की खरीद होना दर्शायी गई। नगर के एक युवक ने इस बारे में शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया, बाद में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानचंद्र वर्मा ने 74 लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में धारा 406 के तहत गत 22 जून को धोखाधड़ी और आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को नबाबगंज के मोहल्ला गांधी टोला निवासी जगदीश राठौर और मोहम्मद जावेद गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर हुई धान की फर्जी तौल दरअसल किसानों की खतौनियों को खुर्द बुर्द कर राजस्व कर्मियों से सांठगांठ करके उसका सत्यापन करा लिया गया। बिचौलियों ने इन्हीं खतौनी पर छह हजार क्विंटल धान की खरीद करा दी। छानबीन हुई तो पता चला कि जिन 74 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उनमें से अधिकांश के पास तो जमीन ही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला