लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में किन्नर की हत्या के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में पिछले साल सितंबर में एक किन्नर की कथित हत्या के मामले में 33 वर्षीय वांछित अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या किन्नरों के दो समूहों के बीच सामाजिक अवसरों पर लोगों से पैसा इकट्ठा करने को लेकर प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई थी। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार के पश्चिम पुरी निवासी गगन भारद्वाज उर्फ ​​गगन पंडित और लाल कुआं क्षेत्र निवासी वरुण (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि किन्नर एकता जोशी की पांच सितंबर 2020 को जीटीबी एंक्लेव इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि पंडित और आमिर नाम के एक अन्य व्यक्ति ने उस पर कथित तौर पर गोली चलायी थी।

उन्होंने बताया कि एकता, उसकी सौतेली मां अनीता जोशी और सौतेला भाई आशीष जोशी लक्ष्मी नगर से अनीता के घर आए थे, तभी यह घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि रात लगभग 8.30 बजे, दो व्यक्ति एक स्कूटर पर आए और कई गोलियां चलाईं जिसमें उसकी मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ‘‘पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी और शनिवार को पुलिस ने निरंकारी समागम मैदान के पास जाल बिछाया। आरोपी सुबह करीब पांच बचे मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन की तरफ से एक कार में देखे गए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपियों ने अपनी पिस्तौलें निकाल लीं और पुलिस पर गोली चला दी। हालांकि, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।’’

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान पंडित का नाम 55 लाख रुपये लेकर एकता की हत्या की योजना के मुख्य षड्यंत्रकर्ता के तौर पर आयी।

डीसीपी ने कहा कि किन्नरों के एक समूह के सदस्य मंजूर इलाही ने प्रतिद्वंद्वी समूह की अनीता और एकता को मारने के लिए उससे संपर्क किया था। पुलिस ने कहा कि हत्या के लिए इलाही, पंडित को 55 लाख रुपये देने को तैयार हो गया।

पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद की सोनम और वर्षा और जीटीबी एंक्लेव के कमल और मंजूर इलाही किन्नरों के उस समूह से थे जो एकता और अनीता का प्रतिद्वंद्वी समूह था।

पुलिस ने बताया कि उनके बीच प्रतिद्वंद्विता यमुना पार क्षेत्र में सामाजिक अवसरों पर लोगों से पैसा इकट्ठा करने को लेकर वर्चस्व को लेकर था।

उन्होंने बताया कि पंडित पहले 14 मामलों में लिप्त था जिनमें से हत्या का एक, हत्या के प्रयास के चार और डकैती के तीन मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह