लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मजार की दीवार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:54 IST

Open in App

दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में सीडीआर चौक के निकट मजार की दीवार को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पश्चिमी दिल्ली के बसाई दारापुर निवासियों रंजीत और कनिष्क के रूप में हुई है। दोनों की आयु लगभग 20 साल है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ''हमें पीसीआर पर करीब सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि कुछ लोग सीडीआर चौक के निकट मजार को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जब हमारा आपात प्रतिक्रिया वाहन वहां पहुंचा तो अधिकारियों ने देखा कि कुछ लोग मजार की दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। रंजीत और कनिष्क नामक युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। '' पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जुलाई में, उसी क्षेत्र में एक महिला का एक मजार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने दावा किया था कि इसने (मजार) यातायात की आवाजाही को बाधित कर रखा है। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।उन्होंने कहा, ''पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला का कथित वीडियो देखा और उससे प्रभावित हो गए। इसलिए, उन्होंने सीडीआर चौक जाने और मजार को ध्वस्त करने का फैसला किया।''पुलिस ने कहा कि दोनों को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मजार को ढक दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल