लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या की साजिश का आरोप, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 17, 2018 20:15 IST

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने कहा, '‘रक्षा मंत्री की हत्या के बारे में बातचीत रविवार रात साढे़ नौ बजे व्हाटसएप पर सामने आयी।

Open in App

पिथौरागढ, 17 सितंबर: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या की साजिश के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से बातचीत करने वाले दो व्यक्तियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

यह गिरफ्तारी निर्मला सीतारमण के जिले के धारचूला में सोमवार को एक मेगा मेडिकल शिविर का उद्घाटन करने के लिए आने से पहले हुई। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने कहा, '‘रक्षा मंत्री की हत्या के बारे में बातचीत रविवार रात साढे़ नौ बजे व्हाटसएप पर सामने आयी।

हमने ऐसे दो व्यक्तियों को चिन्हित किया जिनके बीच यह बातचीत हो रही थी। हमने उन दोनों को केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले आज सुबह गिरफ्तार कर लिया।'’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और आईटी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास है या क्या उनके पास कोई हथियार है।

राजगुरू ने कहा कि ‘ग्रुप एडमिन’ के बारे में भी जांच की जा रही है। इस ग्रुप में बातचीत करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, '‘मैं शूट करूंगा सीतारमण को। कल उसका आखिरी दिन होगा।'’

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है लेकिन प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि दोनों शराब के नशे में बातचीत कर रहे थे। सेवा दिवस के रूप में मनाये जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेना द्वारा आयोजित एक मेडिकल कैंप का उद्घाटन करने के लिए निर्मला सीतारमण आज धारचूला आयी थीं।

टॅग्स :निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज