लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ओमीक्रोन के दो और मामले आये सामने

By भाषा | Updated: December 26, 2021 15:40 IST

Open in App

अमरावती , 26 दिसंबर आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के दो और मामले सामने आने के बाद राज्य में वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या छह हो गई।

जन स्वास्थ्य निदेशक ने एक बयान में बताया कि अनंतपुरम और प्रकाशम जिलों से दो नये मामले सामने आये हैं और संक्रमित पाये गये दोनों ही व्यक्ति दूसरे देशों से आए हैं।

बयान के अनुसार, 48 वर्षीय एक व्यक्ति 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से हैदराबाद पहुंचा था और वहां से वह ओंगोल गया था एवं 20 दिसंबर को जांच में वह कोविड-19 संक्रमित पाया गया। उसके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए हैदराबाद के कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) भेजे गये, जिसकी जांच रिपोर्ट में उसे 25 दिंसबर को ओमीक्रोन से संक्रमित बताया गया ।

बयान के मुताबिक, 51 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति ब्रिटेन से 18 दिसंबर को बेंगलुरु पहुंचा था और कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद उसके नमूने सीसीएबी के पास भेजे गये। जांच में सामने आया है कि वह ओमीक्रोन से संक्रमित है।

जनस्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार दोनों ही मरीज स्वस्थ हैं तथा वे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में पृथकवास में हैं। उन दोनों के संपर्क में आये व्यक्तियों की जांच की गयी है और उन लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो