लाइव न्यूज़ :

असम में पुलिस के साथ मुठभेड़ों में दो और घायल

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:15 IST

Open in App

असम के नगांव और गोलपाड़ा जिलों में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में दो और आरोपी घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद मिश्रा ने बताया कि एक सशस्त्र गिरोह का सरगना नगांव जिले के नंबर एक कांधुलिमारी गांव में बुधवार को तड़के दोनों ओर से हुई गोलीबारी में घायल हो गया था जब वह पुलिस को अपने साथियों का पता बताने के लिए ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना को मंगलवार को ढींग इलाके के अहोमगांव से पकड़ा गया था। उसे उसके ही एक साथी ने पैर में गोली मारी जिसने पुलिस को देखकर गोली चलाई और मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “यह गिरोह मिलीशिया शैली में काम करता है और बेहद क्रूर है। इसके सदस्य 22 अगस्त को आम लोगों पर गोलियां चलाने और उनमें से कई को घायल करने सहित कई अपराधों में आरोपी हैं।” साथ ही उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य घटना में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मृणाल डेका ने बताया कि गोलपाड़ा जिले के रोंगजुली में मंगलवार की रात हथियारबंद अपहरण गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ एमएम की एक पिस्तौल, तीन कारतूस और नशे की गोलियां बरामद की गयीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने ले जाते वक्त, गिरोह के सरगना ने भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस को उसके पैर में गोली मारने पर मजबूर होना पड़ा। उसका गोलपाड़ा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके दो साथी पुलिस की हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष