लाइव न्यूज़ :

मप्र के झाबुआ जिले में बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:34 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भेरुघाट में बृहस्पतिवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक बस यात्री घायल हो गए। थांदला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि थांदला थानाक्षेत्र में सुबह साढ़े सात बजे हुई इस दुर्घटना में बस चालक और एक यात्री की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बस मध्यप्रदेश के भिंड से गुजरात के राजकोट जा रही थी, तभी गेहूं से भरे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जयदीप सिकरवार (34) और उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी नीलेश सिंह (12) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों का थांदला और पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की आगे और जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल